{"_id":"6a7b8684202db9d83606f8da","slug":"municipal-commissioner-visits-wards-28-and-8-listens-to-citizens-grievances-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97406-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वार्ड-28 और 8 में पहुंचे निगमायुक्त, नागरिकों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वार्ड-28 और 8 में पहुंचे निगमायुक्त, नागरिकों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की स्थिति जानने के लिए किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विकास कार्यों की स्थिति जानने के लिए मंगलवार को वार्ड-8 और 28 में निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया। निगमायुक्त प्रदीप दहिया और चीफ इंजीनियर विजय ढाका ने वरिष्ठ भाजपा नेता तिलकराज मल्होत्रा तथा पार्षद धर्मबीर भंगरोला और नरेश कटारिया के साथ रवि नगर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली। स्थानीय नागरिकों और प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे और सुझाव रखे। निगमायुक्त ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मौके पर जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। वार्ड-28 के पार्षद धर्मबीर भंगरोला और वार्ड-8 के पार्षद नरेश कटारिया ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं से निगम अधिकारियों को अवगत कराया। निगम अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।