फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sarv Karamchari Sangh staged a protest over employees' demands.

Gurugram News: कर्मचारियों की मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

Wed, 12 Aug 2026 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sarv Karamchari Sangh staged a protest over employees' demands.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से मंगलवार को कमला नेहरू पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपप्रधान सुशीला देवी ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव सुशील शर्मा ने किया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और सरकारी विभागों में रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरने की मांग उठाई। राज्य सचिव जोगिंदर करोंथा ने कहा कि कच्चे कर्मचारी लंबे समय से नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के कई फैसले भी कच्चे कर्मचारियों के पक्ष में आए हैं। सरकार को नियमित नीति बनाकर सभी पात्र कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए।

उन्होंने नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। कार्यक्रम में सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा, हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के राज्य नेता सुभाष देशवाल, अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के साहून खान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सत्यनारायण यादव, हुडा वर्कर यूनियन के सोहन लाल, बिजली यूनियन के प्रेमपाल, सोहना ब्लॉक सचिव सुशीला रानी तथा नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से धर्मेंद्र, ललित और महेश सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed