{"_id":"6a7b85d631117716960188c1","slug":"supply-of-contaminated-drinking-water-in-samaspur-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97423-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: समसपुर में दूषित पेयजल की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: समसपुर में दूषित पेयजल की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदे पानी के इस्तेमाल से लोगों में जलजनित बीमारियां फैलने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। गांव समसपुर में पिछले दो दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पार्क नंबर-4 के पास पेयजल की पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण सीवर का गंदा पानी पेयजल की लाइन में मिल रहा है, जिससे घरों तक मटमैला और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। दूषित पानी के लगातार इस्तेमाल से लोगों में जलजनित बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
इस दौरान ग्रामीण योगिंद्र सिंह बताया कि पानी का रंग पूरी तरह बदला हुआ है और उसमें से तेज दुर्गंध आ रही है। इससे पीने के पानी के साथ-साथ खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भारी परेशानी खड़ी हो गई है। लोग बाहर से पानी खरीदने या दूरदराज से लाने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद दो दिन बीत जाने पर भी स्थायी समाधान न होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। वहीं सुपरवाइजर और कनिष्ठ अभियंता को इस टूटी पाइपलाइन के बारे में बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तो बरसात का मौसम है वहीं ये गंदे पानी ने मुसीबत बढ़ा दी है।
यदि समय रहते पाइप लाइन ठीक नहीं की गई, तो गांव में उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।
- भूपेंद्र सिंह, ग्रामीण
विभाग को शिकायत देने के बाद भी इस पाइप लाइन को ठीक करने में इतना समय लग रहा है।
- महेंद्र सिंह, ग्रामीण
दो दिनों से इस बदबूदार पानी के कारण काफी परेशानी हो रही है। पीने का पानी भी नहीं है।
-कृष्ण कुमार, ग्रामीण
संबंधित टीम को लीकेज वाली जगह की जांच कर मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
- नीरज, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम