{"_id":"6a7b86a7fae07eccf1027740","slug":"pothole-filling-work-begins-in-manesar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97430-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर में गड्ढे भरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर में गड्ढे भरने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में खराब सड़कों और गड्ढों से परेशान वाहन चालकों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से शहर की प्रमुख सड़कों पर गड्ढों को भरने और पेचवर्क का काम शुरू कर दिया गया है। निगम क्षेत्र के कई इलाकों में सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। बारिश के बाद इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी इन सड़कों पर सफर करना मुश्किल हो रहा था।
निगम की टीम ने अब अलग-अलग इलाकों में खराब सड़कों की पहचान कर उनकी मरम्मत का काम शुरू किया है। इसी बीच आईएमटी चौक पर भी सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया गया है। इसके अलावा निगम क्षेत्र की अन्य प्रमुख सड़कों पर भी पेचवर्क कराया जा रहा है। संवाद