{"_id":"696b562a8a60f865b903abe9","slug":"namo-bharat-rail-to-connect-gurugram-faridabad-noida-greater-noida-via-spr-dpr-finalised-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: आसान होगा सफर... खेड़कीदौला से एसपीआर होते हुए फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा जाएगी नमो रेल; पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: आसान होगा सफर... खेड़कीदौला से एसपीआर होते हुए फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा जाएगी नमो रेल; पूरा प्लान
मनोज धर द्विवेदी, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरुग्राम के खेड़कीदौला से एसपीआर होते हुए नमो रेल फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा जाएगी। डीपीआर में इफ्को चौक से सेक्टर 54 होकर नमो रेल को फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा ले जाने की योजना है। जीएमडीए ने इफ्को चौक से सेक्टर 54 होकर के बजाय एसपीआर से कॉरिडोर बनाने का सुझाव दिया है।
Namo Bharat Rail
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच हाई-स्पीड नमो भारत रेल (आरआरटीएस) का डीपीआर तैयार कर लिया है। इसमें गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने एनसीआरटीसी को सलाह दी है कि इफ्को चौक के बजाय गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर को खेड़कीदौला से साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के साथ तैयार किया जाए तो बेहतर होगा।
इस परियोजना की लागत करीब 11819.24 करोड़ रुपये है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा तेजी से विकसित होते हुए शहरों में शामिल हैं। इन शहरों की आपस में यातायात व्यवस्था सही नहीं है। पहले हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम-फरीदाबाद को मेट्रो से जोड़ने की योजना तैयार की थी लेकिन पिछले साल नमो भारत ट्रेन परियोजना को आगे बढ़ने का फैसला लिया गया।
इसके बाद गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा की डीपीआर एनसीआरटीसी तैयार किया है। पिछले सप्ताह जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा की अध्यक्षता में आरआरटीसी कॉरिडोर के लिए डीपीआर पर बैठक हुई थी। इमसें एनसीआरटीसी ने चारों शहरों को जोड़ने वाली परियोजना के बारे में विस्तृत जानकार दी। डीपीआर में गुरुग्राम और फरीदाबाद शहरों में वैकल्पिक अलाइनमेंट विकल्पों को शामिल किया गया था।
Trending Videos

एनसीआरटीसी ने सेक्टर 54 अलाइनमेंट को बेहतर पाया
एनसीआरटीसी ने गुरुग्राम में कॉरिडोर के लिए दो विकल्प दिया था। इसमें पहला था इफ्को चौक से 56 और दूसरा इफ्को चौक से 54 होकर कॉरिडोर प्रस्तावित था। हालांकि एनसीआरटीसी ने सेक्टर 54 अलाइनमेंट को बेहतर पाया है। सेक्टर 54 एक मल्टी-मॉडल इंटरचेंज के रूप में डिजाइन किया गया। यह स्टेशन गुरुग्राम रैपिड मेट्रो लाइन के मौजूदा सेक्टर-54 चौक मेट्रो स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी देगा, जिससे यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय एकीकरण में काफी सुधार होगा।

एआईटी चौक काफी भीड़भाड़ वाला इलाका
जीएमडीए के सीईओ ने गुरुग्राम एरिया में गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो रेल पर सुझाव दिया। सीईओ का मानना है कि इफ्को चौक से सेक्टर 29 होते हुए कॉरिडोर सेक्टर 54 पहुंचेगा, इसमें एआईटी चौक काफी भीड़भाड़ वाला एरिया है। ऐसे में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (एसपीआर) से अलाइनमेंट विकल्प मौजूदा आवासीय एरिया और आने वाले उच्च-घनत्व वाले विकास क्षेत्रों को सेवा प्रदान करेगा। बड़े कैचमेंट क्षेत्र को सेवा प्रदान करने और प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के साथ बेहतर एकीकरण के लाभों को देखते हुए नमो भारत कॉरिडोर के लिए एसपीआर के विकल्प पर विचार करना चाहिए है।

खेड़कीदौला में बनेगा स्टेशन
योजना के अनुसार सरायकाले खां-गुरुग्राम-बावल नमो भारत रेल का खेड़कीदौला में स्टेशन बनेगा। जीएमडीए का मानना है कि खेड़कीदौला से एसपीआर के साथ गुरुग्राम- फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो रेल के निर्माण में जमीन संबंधी दिक्कत नहीं आएगी। खेड़कीदौला और सेक्टर 54 के बीच में एक और नमो भारत स्टेशन का निर्माण किया जा सकता है।

यह कॉरिडोर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर यातायात के दबाव को कम करेगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को कम करने में भी सहायक होगा। इसमें फिलहाल बनी डीपीआर में इफ्को चौक को छोड़कर पांच स्टेशन प्रस्तावित हैं। गुरुग्राम सेक्टर-54, बाटा चौक फरीदाबाद, फरीदाबाद सेक्टर-85/86, नोएडा सेक्टर-142/168 और सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा) स्टेशन प्रस्तावित हैं। फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में एक-एक डिपो बनाने की योजना है।
कई स्टेशन इंटीग्रेशन होंगे
यात्री सुविधाओं पर होगा ध्यान
1- इफ्को चौक- दिल्ली-गुरुग्राम एसएनबी नमो भारत कॉरिडोर का स्टेशन बनेगा, इस स्टेशन को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के साथ इंटीग्रेशन होगा।
2- गुरुग्राम सेक्टर-54: गुरुग्राम रैपिड मेट्रो के स्टेशन के साथ इंटीग्रेशन
3 बाटा चौक फरीदाबाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की वायलेट लाइन के स्टेशन के साथ इंटीग्रेशन
4. फरीदाबाद सेक्टर-85/86: नए सेक्टरों और आसपास के बढ़ते विकास को सेवा प्रदान करेगा
5. नोएडा सेक्टर-142/168: नोएडा मेट्रो नेटवर्क की एक्वा लाइन के स्टेशन के साथ इंटीग्रेशन।
6. सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा): सूरजपुर का स्टेशन जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले नमो भारत कॉरिडोर के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा।