{"_id":"69baa6046d9d8a585804a017","slug":"navratris-enthusiasm-temples-decorated-citys-atmosphere-filled-with-devotion-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82455-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नवरात्र का उत्साह...सजे मंदिर, भक्तिमय हुई शहर की फिजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नवरात्र का उत्साह...सजे मंदिर, भक्तिमय हुई शहर की फिजा
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर में विशेष इंतजाम, गर्मी से राहत देने के लिए रास्ते में पानी की हल्की फुहारों की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर आज से पूरा शहर भक्तिमय फिजा से महक रहा है। मंदिरों की भव्य सजावट और बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाएगी
शीतला माता मंदिर में विशेष इंतजाम
शहर के सबसे प्रमुख माता शीतला देवी मंदिर को नवरात्र के लिए सजाया गया है। बृहस्पतिवार सुबह पहली पूजा उपायुक्त अजय कुमार और मंदिर के सीईओ सुमित कुमार द्वारा संपन्न की जाएगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखा है। भक्तों को गर्मी से राहत देने के लिए रास्ते में पानी की हल्की फुहारों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरे परिसर में रबड़ के मैट बिछाए गए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे।
बृहस्पतिवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। शहर के देवी मंदिरों से लेकर बाजार तक नवरात्रमय हो चुके हैं। मंदिरों को सजाया गया है। माता शीतला के मंदिर को नवरात्र के लिए तैयार किया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह पहली पूजा के लिए यहां उपायुक्त अजय कुमार और मंदिर के सीईओ सुमित कुमार करेंगे। नवरात्र के लिए माता के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया है।
धार्मिक अनुष्ठानों की धूम
रेलवे रोड स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में सुबह दुर्गासप्तशती का पाठ और शाम 3:30 बजे महिलाओं द्वारा विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, ओल्ड रेलवे रोड स्थित सुदर्शन माता मंदिर में यज्ञ, हवन और पाठ के साथ-साथ भक्तों के लिए फलाहार प्रसाद की व्यवस्था की गई है। यहां बनी वैष्णो देवी की प्रतिकृति भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इसके अतिरिक्त, सेक्टर 41 स्थित शक्तिपीठ मंदिर, मदनपुरी माता मंदिर, प्रेम मंदिर और राजीव नगर के गुफा वाले मंदिर में भी विशेष साज-सज्जा की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
पूजन, प्रसाद और फलाहार से सजे बाजार
बाजार में माता की चुन्नी से लेकर नारियल, हवन सामग्री, पूजन सामग्री, देवी की मूर्तियां और तस्वीरों की दुकानें सज गईं। कलश स्थापना के लिए कलश, कलश रखने के लिए मिट्टी के पात्र और फलों की बाजार में आमद है। फलाहार प्रसाद में रामदाने, नारियल, कुट्टू, आलू, साबूदाने और मेवों से बनी चीजें मिल रही हैं। कुछ रेस्त्रां ने फलाहारी थालियों का भी प्रबंधन किया है। फलाहारी थालियों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी हैं। पिछले साल जो थालियां 200 से 250 रुपये में मिल रही थीं, इस साल 300 से 400 रुपये के बीच उपलब्ध हैं।
-- -- -- -- -- -- -
ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं 11, 371 महिलाएं
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) हरियाणा के ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित विकसित भारत के चार स्तंभों - युवा, किसान, गरीब और महिलाएं पर विशेष ध्यान दिया गया है। परियोजना की जिला प्रबंधक डॉ. दिप्ती ढींढसा ने बताया कि यह योजना 2013 में शुरू हुई। गुरुग्राम में यह 2014 से जमीनी स्तर पर शुरू की गई। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की योजना ग्रामीण आजीविका मिशन से गुरुग्राम में जिले में 11,371 महिलाएं लाभान्वित हैं। जिला प्रबंधन डॉ. दिप्ती ढींढसा ने बताया महिलाओं ने योजना का सहारा लेकर स्वयं सहायता समूह बनाए हैं। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों ने अपने रोजगार स्थापित कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त तो किया ही है, अन्य महिलाओं की भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नारी शक्ति
डॉ. बानी यादव - कार रैलियों में अव्वल, महिलाओं को ड्राइविंग के लिए कर रहीं प्रेरित
सेक्टर-21 में रहने वाली डॉ. बानी यादव फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया की सदस्य हैं। वर्ष 2021 तक वे कार रैलियों और प्रतियोगिता का हिस्सा रहीं और देश की प्रमुख स्पोर्ट्स कार रेस प्रतिभागियों में शुमार रहीं। पुरुष वर्चस्व वाले इस चुनौतीपूर्ण खेल का हिस्सा डॉ. बानी 2014 से हैं। 2014 से लेकर 2017 तक मारुति सुजूकी नेशनल ऑटोक्रॉस चैंपियनशिप में महिला वर्ग में प्रथम आती रहीं। हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन समेत कई सम्मान बानी ने प्राप्त किए। इसके अलावा अन्य पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।
अपने बूते बनीं पायलट, परिवार समाज के लिए आदर्श
सेक्टर-103 में रहने वली संगीता वर्मा एयर इंडिया की बोईंग 787 की पायलट हैं। पायलट बनकर सपनों की उड़ान संगीता ने काफी संघर्ष के बाद की। वर्ष 2012 में उनके सिर से पिता (सुभाष कुमार) का साया उठ गया। 19 साल की उम्र में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की छात्रा संगीता ने दो छोटे भाई, बहनों को संभाला और उच्च शिक्षा दिलाई। अल्जाइमर्स ग्रस्त मां को संभाला। उनका पायलट बनने का सपना था। विस्तारा एयरलाइंस में वर्ष 2016 में केबिन क्रू की नौकरी की। संगीता के इच्छाशक्ति और लगन को देखते हुए एयरलाइंस ने उन्हें इसके लिए एक साल की छुट्टी भी दी। वर्ष 2022 में वे एयरबस 320 की पायलट बनीं। छह महीने पहले वे बोइंग 787 की पायलट बनी हैं। अपने परिवार, समाज समेत पूरे देश की लड़कियों को प्रेरणा दे रही हैं।
Trending Videos