सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pathway World School Receives Bomb Threat via Email

Gurugram News: पाथवे वर्ल्ड स्कूल को ईमेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Pathway World School Receives Bomb Threat via Email
विज्ञापन
स्कूल खुलने के बाद प्रबंधन ने ईमेल देखी, विद्यार्थियों को छुट्टी कर घर वापस भेजा
Trending Videos

नंबर गेम - 2.5 घंटे पुलिस ने स्कूल में की तलाशी, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना के अंतर्गत बलियावास गांव स्थित पाथवे वर्ल्ड स्कूल को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह जब स्कूल प्रबंधन ने ईमेल देखी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बम निराेधक दस्ता व डाॅग स्क्वायड की टीम ने 2.5 घंटे स्कूल परिसर, क्लासरूम, पुस्तकालय, गमलों सहित अन्य स्थानों पर तलाशी ली। बताया जा रहा है कि धमकी भरी यह ईमेल रात करीब 1.30 बजे भेजी गई। प्रबंधन ने मेल को सुबह स्कूल खुलने के बाद ही देखा था।
पाथवे वर्ल्ड स्कूल की ऑफिशियल मेल आईडी पर यह मेल भेजी गई थी। सुबह करीब 8.30 बजे मेल पढ़ते ही स्कूल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को मैसेज करके जल्दी छुट्टी होने की जानकारी दी गई। ऐसे में कुछ अभिभावक अपने बच्चों को लेकर घर चले गए। वहीं, जिन बच्चों के लिए वाहन लगए हुए, उनको स्कूली वाहनों से उनके घर तक पहुंचाया गया। पुलिस ने स्कूल परिसर के साथ ही आसपास के क्षेत्र की गहनता से जांच की गई। करीब ढ़ाई घंटे की जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पिछले कुछ माह से आ रहीं स्कूलों में धमकियां
पिछले कुछ माह से गुरुग्राम व दिल्ली क्षेत्र के निजी स्कूलों में बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल भेजे जा रहे हैं। हालांकि, जांच के दौरान सभी मेल फर्जी साबित हुए और स्कूलों में कोई संदिग्ध वस्तु भी बरामद नहीं हुई। स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजने एक मामले में साइबर पुलिस ने बांग्लादेशी मूल के सौरभ विश्वास को गुजरात से गिरफ्तार भी किया था। सौरभ विश्वास ने बांग्लादेश के अपने साथी मामुनूर राशिद को 300 मेल आईडी उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है।
----
स्कूल में तलाशी के दौरान किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजने संबंधी मामले में साइबर पुलिस की टीम छानबीन कर रही है। -मनोज कुमार, थाना प्रभारी, डीएलएफ फेज-1
धमकी भरे मेल की जांच की जा रही है। यह मेल किस आईपी एड्रेस से भेजी गई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस की साइबर सेल सक्रिय हो गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिछले दिनों अन्य निजी स्कूलों में भेजी गई ईमेल से इस मेल का कोई कनेक्शन है या नहीं। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed