पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pipeline leakage causes increased difficulties in Gopalpur.

Gurugram News: गोपालपुर में पाइपलाइन लीकेज से बढ़ीं मुश्किलें

Mon, 29 Jun 2026 05:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Pipeline leakage causes increased difficulties in Gopalpur.
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित गोपालपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के गेट के पास पाइपलाइन टूटने के कारण पानी लीकेज हो रहा है। इस रास्ते पर जल निकासी की कोई सुविधा नहीं होने के कारण पानी जम गया है। इस कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों, दोपहिया चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हरिंद्र सिंह, विनोद, मनीषा और खुशी ने बताया कि पानी आपूर्ति की पाइपलाइन टूटी हुई है। इससे पानी का रिसाव होता है और पानी जमा हो जाता है। कई बार इस बारे में प्रशासन को शिकायत दी गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि अभी तो स्कूल बंद है, लेकिन एक जुलाई से स्कूल खुल जाएगा। अगर उस समय तक साफ-सफाई नहीं करवाई गई, तो छोटे बच्चे को आने-जाने में परेशानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed