फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PM modi road show will be held for 18 km on the elevated Dwarka Expressway on March 11

Dwarka Expressway: 18 KM तक का रोड शो करेंगे PM, होगी 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था; SPG ने किया दौरा

Fri, 08 Mar 2024 05:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Mar 2024 05:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुग्राम में 11 मार्च को प्रस्तावित दौरे को लेकर एसपीजी के एआईजी ने अपनी टीम के साथ रैली स्थल का दौरा किया। जहां पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
PM modi road show will be held for 18 km on the elevated Dwarka Expressway on March 11
द्वारका एक्सप्रेस वे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रशासन की तैयारी जोरों पर है। द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के लिए वह 18 किमी की दूरी कार के काफिले से करेंगे। उसके बाद वह रैली स्थल पर पहुंचेगे। रैली स्थल के पीछे बन रहे हेलीपैड पर खड़े हेलीकॉप्टर से उनकी वापसी होगी। एसपीजी एआईजी के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची। जिसने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पूरे स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुग्राम में 11 मार्च को प्रस्तावित दौरे को लेकर एसपीजी के एआईजी ने अपनी टीम के साथ रैली स्थल का दौरा किया। जहां पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव व अन्य अधिकारी भी ऑनलाइन जुड़े हुए थे। बैठक के दौरान बजघेड़ा बॉर्डर से रैली स्थल तक प्रधानमंत्री के काफिला कार से आने की बात तय हुई। रैली को संबोधित करने के बाद उनकी वापसी हेलीकॉप्टर से होगी। मंच से करीब 200 मीटर की दूरी तय करने के बाद ही हेलीपैड बन रहा है। जहां से उनकी वापसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण रूप में भव्य तरीके के किया जा सके इसे लेकर उपायुक्त निशांत कुमार यादव व पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने आयोजन स्थल पर ही जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बिंदुवार की जाने वाली तैयारियों के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा ट्रैफिक व्यवस्था, रूट लाइन की व्यवस्था बेहतर बनी रहे। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों का निर्वहन करने से संबंधित निर्देश दिए। एसपीजी की टीम रैली स्थल पर दूसरी बार पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे तक प्रधानमंत्री गुरुग्राम की सीमा में रहेंगे।

विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्य दायित्वों की चर्चा कर चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, भोजन, वाहन, विद्युत, बैठने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को उचित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाली प्रदर्शनी, हेल्प डेस्क एवं इसके उचित प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए गए। सीपी द्वारा उचित ट्रैफिक व्यवस्था, रूट लाइन एवं विधि व्यवस्था से संबंधित सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण रूप में भव्य तरीके के किया जा सके इसे लेकर प्रत्येक स्तर पर व्यवस्था संपन्न करें। प्रशासन की ओर से 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed