सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest against installation of grill on expressway near Bajghera village

Gurugram News: बजघेड़ा गांव के पास एक्सप्रेसवे पर ग्रिल लगाने का किया विरोध

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Protest against installation of grill on expressway near Bajghera village
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे के दोनों ओर लगाया जा रहा ग्रिल
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एनएचएआई की ओर से द्वारका एक्सप्रेसवे पर ग्रिल लगाया जा रहा है। बजघेड़ा गांव के पास ग्रिल लगाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। उनका कहना है कि जीएमडीए की सर्विस रोड बनाने के बाद इस कार्य को पूरा किया जाए।
द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ग्रिल लगाई जा रही है ताकि एक्सप्रेसवे पर अवैध प्रवेश को रोका जा सके। इसके तहत एनएचएआई व एक निजी कंपनी बजघेड़ा गांव के पास शुक्रवार की शाम ग्रिल लगाई जा रही थी। इस दौरान ग्रामीणों ने आपत्ति जताई कि जब तक गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा बन रही सर्विस रोड पूरी तरह से तैयार होकर चालू नहीं हो जाती, तब तक ग्रिल नहीं लगाया जाए। लोगों का कहना है कि यह मुख्य रास्ता है जहां से गांव वाले आना-जाना करते है, दूसरा कोई रास्ता नहीं है। गांव में स्कूल भी है बच्चे इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि ग्रिल लगने से लोगों को परेशानी होगी। अभी जीएमडीए की सर्विस रोड नहीं बनी है। ऐसे में रास्ते में ग्रिल नहीं लगाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के ठेके के सामने ग्रिल लगा
पैकेज-3 के पिलर 21 और पिलर 42 के आसपास स्थित दोनों शराब की दुकानों के सामने ग्रिल लगा दिया गया है। पहले वाहन चालक एक्सप्रेस वे पर वाहन रोक देते थे। इससे एक्सप्रेसवे पर हादसा होने की संभावना बनी रहती थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं एलएंडटी के अधिकारियों द्वारा पुलिस तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ग्रिल लगाने का काम पूरा किया गया। टीम ने शराब के ठेकों को दस मीटर अंदर ले जाने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed