सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewer overflow filled about 6 acres with dirty water

Gurugram News: सीवर ओवरफ्लो से करीब 6 एकड़ में भरा गंदा पानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Sewer overflow filled about 6 acres with dirty water
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम।
Trending Videos

द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित राजेंद्र पार्क की खेत वाली गली में करीब एक साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद सड़क पर काम होने की वजह से थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन दोबारा सीवर का गंदा पानी गली में बहने लगा। इससे करीब 5 से 6 एकड़ तक की निजी जमीन में गंदा पानी भर गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि करीब 600 एमएम सीवर पाइप लाइन सफाई का टेंडर पूरा होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है जिसके चलते निवासियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही बदबू व गंदगी से लोगों को जीना दूभर हो गया है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने बताया कि कई बच्चे डायरिया, उल्टी जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम के प्रवक्ता ने कहा कि नई सीवर लाइन डाली जा रही है जिसके बाद राजेंद्र पार्क एरिया में सीवर की समस्या दूर हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कोट
इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों की समान को खरीदने में परेशानी हो रही है। साथ ही हमेशा घर बदबू से रहने का मन नहीं करता है। वहीं रिश्तेदार भी अब आने से कतराते हैं। - दिनेश, राजेंद्र पार्क निवासी
--------
इस समस्या का बीच में समाधान हो गया था, लेकिन फिर कुछ दिनों से यह समस्या दुबारा से पैदा हो गई है। इससे बच्चें और बुजुर्ग घर में कैद होने के लिए मजबूर है क्योंकि बच्चों न तो बाहर खेल सकते है और न बड़े-बुजुर्ग बाहर टहलने के लिए जा सकते है। - देवा, राजेंद्र पार्क निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article