फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students were informed about the POCSO Act.

Gurugram News: विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी

Wed, 22 Jul 2026 05:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the POCSO Act.
गुरुग्राम। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम द्वारा लॉर्ड जीसस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-37डी, गुरुग्राम में पॉक्सो अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो अधिनियम) के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने तथा बाल पीड़ितों के लिए सुरक्षित एवं संवेदनशील न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या घटना की जानकारी होने पर बिना किसी भय के अपने माता-पिता, अध्यापकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी सूचना देने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed