{"_id":"6a82f63227c5b9f5110e1f53","slug":"submitting-forged-documents-will-end-the-sports-career-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97990-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी दस्तावेज दिए तो खत्म होगा खेल कॅरिअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी दस्तावेज दिए तो खत्म होगा खेल कॅरिअर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र की हेराफेरी पर नेटबॉल फेडरेशन सख्त, सभी खेल प्रमाणपत्र किए जा सकते हैं रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेट बॉल खेल में उम्र की हेराफेरी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएफआई) ने कड़े फैसले लिए हैं। फेडरेशन की नौ अगस्त को हुई वार्षिक आम सभा (एजीएम) में उम्र संबंधी धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया। नए नियमों के तहत गलत उम्र बताने या फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी के पूर्व में जारी सभी खेल प्रमाणपत्र रद्द किए जा सकेंगे और उसे नेटबॉल की प्रतियोगिताओं में आजीवन प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा।
हरियाणा नेटबॉल संघ के अध्यक्ष हरि ओम कौशिक ने बताया कि इसे लेकर प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों को जानकारी दे दी गई है। सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। उम्र में हेराफेरी से वास्तविक उम्र के खिलाड़ियों के अधिकार और अवसर प्रभावित होते हैं। ऐसे में खेल में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दस्तावेजों की जांच को गंभीरता से लागू करने का निर्णय लिया गया है।
एजीएम में खिलाड़ियों के लिए चरणबद्ध प्रगति मार्ग को भी अनिवार्य करने का फैसला लिया गया। इसके तहत खिलाड़ियों को जिला स्तर से राज्य, राज्य से राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा। इससे जमीनी स्तर पर प्रतिभा तलाशने और योग्य खिलाड़ियों को उचित अवसर देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
फेडरेशन के सदस्य ऋतुराज द्वारकाप्रसाद यादव के अनुसार खेल में अनुशासन, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए ये फैसले जरूरी हैं। नियमों का उद्देश्य खिलाड़ियों को उचित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ने का अवसर देना और किसी भी तरह की अनियमितता को रोकना है।
हरियाणा नेटबॉल संघ के अध्यक्ष हरि ओम कौशिक ने कहा कि खेल में किसी भी तरह की धोखाधड़ी या अनुचित साधनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्र की हेराफेरी के कारण कई बार मेहनत करने वाले और प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनका उचित अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करना जरूरी है। उम्र संबंधी धोखाधड़ी करने वालों के लिए सख्त कार्रवाई का प्रावधान स्पष्ट संदेश है कि खेल में गलत दस्तावेज या गलत जानकारी देकर आगे बढ़ने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का अनिवार्य मार्ग लागू होने से जमीनी स्तर के वास्तविक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।