{"_id":"69f746a55e6ce8099a01e256","slug":"team-selected-for-state-level-basketball-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86765-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
100 से अधिक खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर 12 बालक और 12 बालिकाओं की बनाई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 58वीं राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले भर से 100 से अधिक बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के आधार पर चयन समिति की ओर से बालक और बालिका वर्ग में 12-12 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, खेल कौशल और टीम वर्क को प्रमुखता से परखा गया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 8 मई से 10 मई तक रोहतक के किलोई स्थित शिव मेमोरियल बास्केटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 मई को सुबह 10 बजे होगा, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
हरियाणा बास्केटबॉल संघ के सचिव दलबीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की पात्रता भी निर्धारित की गई है। इसके तहत 1 जनवरी 2008 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग लेने के योग्य होंगे। साथ ही, खिलाड़ियों के जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण जन्म के पांच वर्ष के भीतर होना अनिवार्य किया गया है, तभी उसे वैध माना जाएगा। खेल विभाग और कोचों ने चयनित खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें।
Trending Videos