{"_id":"69e21f3f90002efe95084b27","slug":"temperatures-exceed-40-degrees-celsius-heatwave-like-conditions-persist-even-after-rain-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85174-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तापमान 40 डिग्री पार, बारिश के बाद भी लू जैसे हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तापमान 40 डिग्री पार, बारिश के बाद भी लू जैसे हालत
विज्ञापन
विज्ञापन
-वायु गुणवत्ता भी खराब, 200 पार एक्यूआई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज कुछ बदला जरूर लेकिन राहत अधूरी ही रही। शुक्रवार सुबह से बादलों की आवाजाही रही और दोपहर में हल्की बारिश भी हुई। फिर भी गर्मी में खास कमी नहीं आई। बारिश के बाद भी लू जैसे हालात बने रहे जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सबसे बड़ी चिंता लगातार बढ़ता तापमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से काफी अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और देर रात हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
मौसम विभाग के अनुसार दी है कि आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे गर्मी और अधिक तीव्र होगी। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, बढ़ते तापमान के साथ वायु गुणवत्ता भी खराब बनी हुई है, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई है।
Trending Videos