{"_id":"69d4121434868ccafb02220b","slug":"the-bjp-celebrated-its-47th-foundation-day-with-great-fanfare-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111089-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाजपा ने धूमधाम से मनाया 47वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाजपा ने धूमधाम से मनाया 47वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
नूंह कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी का स्थापना दिवस बनाते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
-पार्टी की भविष्य की नीतियों पर गहन चर्चा, सप्ताह भर होंगे विविध कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह-तावडू। जिले में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्साह और उल्लास के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलेभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, देशभक्ति गीतों पर झूमकर और संगठन की उपलब्धियों को साझा कर स्थापना दिवस को यादगार बनाया।
नूंह स्थित झिर कमल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा नेता बीरपाल कालियाका, रमेश मानुवास, लाजपत राय, समयचंद, मूलचंद शर्मा और रामकिशन भगत समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। बीरपाल कालियाका ने कहा कि जिला और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल स्तर पर रणनीति तैयार की गई है, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम में मंडल टीम, मोर्चा अध्यक्ष, चेयरमैन, पार्षदगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं तावड़ू के भाजपा मंडल कार्यालय में स्थापना दिवस को उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंडल कार्यालय को पार्टी के झंडों, बैनरों और आकर्षक रंगोली से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में भाजपा की विचारधारा, संगठन के सिद्धांतों और केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग ने बताया कि 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत गांव-बस्ती चलो अभियान, बूथ स्तर की बैठकें, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विशेष योजनाएं बनाई गई हैं।
Trending Videos