{"_id":"69be9d732c774b5b23074b44","slug":"the-joys-of-eidhugs-and-reconciliation-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82740-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईद की खुशियां...गले मिले, गिले मिटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईद की खुशियां...गले मिले, गिले मिटाए
विज्ञापन
विज्ञापन
लेजर वैली, जामा मस्जिद, शंकर चौक, ईदगाह समेत 61 जगहों पर पढ़ी गई सामूहिक नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/पटौदी। आपसी प्यार और सद्भावना के साथ शहर के लोगों ने ईद का त्योहार मनाया। सामूहिक नमाज स्थलों पर काफी संख्या में पहुंचे नमाजियों ने नमाज के बाद गले लगाकर एकदूसरे को मुबारकबाद दी और गिले-शिकवे मिटाए व विश्व शांति की कामना की। घरों में सिवइयां और पकवान बनाए गए। नई पोशाकें पहने बच्चे ईदी पाकर काफी खुश नजर आए। जिले में लेजर वैली, जामा मस्जिद, शंकर चौक, ईदगाह, पटौदी समेत 61 जगहों पर सामूहिक नमाज पढ़ी गई।
लेजर वैली ग्राउंड में ईद की नमाज की इमामत का संचालन इमाम संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल हसीब कासमी ने किया। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज में विश्व शांति और आपसी सद्भावना के लिए दुआ की गई है। उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि वे सदैव शांति, सद्भावना और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखें और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान दें। हमारा देश विविधता में एकता का प्रतीक है। भाईचारे के साथ ही हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज
शिया समाज के लोगों ने सेक्टर-52 स्थित सामूहिक नमाज पढ़ी। यहां मौलाना गुलाम हुसैन ने नमाज अदा कराई। उन्होंने रोजे और ईद की अहमियत बयान किया। ईद की नमाज में काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और अयातुल्लाह खामेनेई के साथ 165 बच्चियों की शहादत पर गम मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब अली नकवी समेत कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया।
Trending Videos