{"_id":"69bafe3273c513c07e0096c1","slug":"the-mayor-laid-the-foundation-stone-of-prajapati-chaupal-in-kukraula-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82472-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेयर ने कुकड़ौला में प्रजापति चौपाल का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेयर ने कुकड़ौला में प्रजापति चौपाल का किया शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
54 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने बुधवार को गांव कुकड़ौला में प्रजापति चौपाल का शिलान्यास किया। इसका निर्माण 54 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें दो कमरे, एक बड़ा हॉल, दो शौचालय और मुख्य द्वार शामिल होंगे। शिलान्यास के मौके पर मेयर ने चौपाल का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
मेयर ने कहा कि नगर निगम मानेसर सभी गांवों में समान विकास कार्य करवा रहा है। उनका उद्देश्य है कि गांवों में भी शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि प्रजापति चौपाल जैसी योजनाओं से ग्रामीणों का सामाजिक जीवन समृद्ध होगा। मेयर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय भाग लें और किसी भी समस्या या सुझाव के लिए सीधे संपर्क करें।
मेयर ने यह भी कहा कि नगर निगम की टीम 24 घंटे ग्रामीणों की सेवा के लिए तैयार है। सफाई, सड़क, पानी, बिजली या अन्य किसी समस्या पर सिर्फ एक कॉल करने से मदद मिलेगी। इस मौके पर उनके साथ प्रवीन सेठी, वीरेंद्र, रामकिशन नंबरदार, जयपाल मास्टर, प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos