सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The power crisis in the societies and industrial areas of Sector-37 will be resolved.

Gurugram News: सेक्टर-37 की सोसाइटियों और औद्योगिक क्षेत्रों का बिजली संकट होगा दूर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
The power crisis in the societies and industrial areas of Sector-37 will be resolved.
विज्ञापन
महीने के अंत तक शुरू होगा सबस्टेशन, ट्रायल शुरू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37 के सबस्टेशन को इस महीने के अंत तक चालू कर दिया जाएगा। बिजली निगम ने इसके ट्रायल का काम शुरू कर दिया। 66 केवी क्षमता के इस सबस्टेशन को हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) बना रहा है। सबस्टेशन शुरू होने से सेक्टर-10 के सब स्टेशन की ओवरलोडिंग कम हो जाएगी। सेक्टर 37 के पास बसी सघन आबादी बसई एन्क्लेव, सोसाइटियों, सेक्टर-10 और औद्योगिक इलाके को इसका लाभ मिलेगा।
इस प्रोजेक्ट में बिजली निगम ने 22 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। एचवीपीएन के एसडीओ पूनम चंद ने बताया कि इस सबस्टेशन के चालू होने से एक बड़े इलाके को गर्मी के इस मौसम में फायदा होगा। सेक्टर-37 में इसके अलावा जीएमडीए भी एक 66 केवी बिजली सबस्टेशन बना रहा रहा है जो अगले साल पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई के अंत अंसल एशेंसया के सबस्टेशन का लक्ष्य
बिजली निगम सर्किल टू इलाके में 33 केवी के 4 नए सबस्टेशन बना रहा है। इसमें करीब 35 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इनमें से 67 स्थित अंसल एशेंसिया सोसाइटी में 33 केवी सबस्टेशन भी मई के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सबस्टेशन से करीब 4000 परिवारों को बिजली संकट से मुक्ति मिलेगी।
सर्किल टू में बादशाहपुर और सकतपुर में 33 केवी के दो अन्य सबस्टेशन की मंजूरी मिली है। इसे पूरा होने में एक साल का समय लगना है।
सकतपुर में बनाए जाने वाले सबस्टेशन के सकतपुर गांव के साथ सेक्टर-74 की सोसाइटियों को भी लाभ मिलेगा। सर्किल टू में आरडी सिटी में बन रहे 33 केवी सबस्टेशन को भी एक साल में चालू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed