सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The training program for the census will continue until April 8

Gurugram News: 8 अप्रैल तक चलेगा जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The training program for the census will continue until April 8
विज्ञापन
-जिले में बनाए गए 17 प्रशिक्षण केंद्र, एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजरों सीखेंगे बारीकियां
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस के लिए एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल तक जिला नूंह में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 6 अप्रैल से शुरू हुआ है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न तहसीलों एवं नगर पालिकाओं में प्रशिक्षण स्थलों पर प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।

तहसील नूंह में 2 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक इंडरी तथा जीएमएसएसएसएस नूंह-1 शामिल हैं। नगर परिषद नूंह के लिए जिला परिषद हॉल नूंह को प्रशिक्षण स्थल बनाया गया है। तहसील पुन्हाना में 6 प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें मिनी सचिवालय पुन्हाना, बीडीपीओ कार्यालय पुन्हाना, केजीबीवी, आईटीआई पुन्हाना, मेवात मॉडल स्कूल पुन्हाना तथा जीएसएसएस पुन्हाना (बॉयज) शामिल हैं। नगर पालिका पुन्हाना के लिए बीडीपीओ कार्यालय पुनहाना को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील फिरोजपुर झिरका में 5 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एचपी बिलोंदा, जीएसएसएस एफपी झिरका (बॉयज), मेवात मॉडल स्कूल एफपी झिरका, आईटीआई नगिना तथा जीएमएसएसएसएस नगिना-1 शामिल हैं। वहीं नगर पालिका फिरोजपुर झिरका के लिए जीजीएमएस एफपी झिरका को प्रशिक्षण स्थल बनाया गया है। तहसील तावडू में 3 प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हरदयाल लाल राजकीय कॉलेज तावडू के साइंस, मैथ्स व जियो ब्लॉक शामिल हैं। इसके अलावा नगर पालिका तावडू के लिए स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, अनाज मंडी तावडू के पास प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रशिक्षण स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed