सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two bikes seized due to pending challans.

Gurugram News: चालान लंबित होने पर दो बाइकें जब्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Two bikes seized due to pending challans.
विज्ञापन
बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर, बिना प्रदूषण, गलत दिशा में वाहन चलाने के चालान शामिल थे
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। दो बाइक चालकों द्वारा 35 और 24 बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुए चालान का जुर्माना न भरने पर पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। शनिवार को आर्टिमिस अंबेडकर चौक पर नियुक्त जोनल अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक हरदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान टीम ने मोटरसाइकिल की जांच की तो पता चला कि एक चालक ने 35 बार और दूसरे चालक ने 24 बार यातायात नियमों की अवहेलना की हुई थी।
इसमें बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर, बिना प्रदूषण, गलत दिशा में वाहन चलाने के साथ अन्य चालान थे। 35 बार नियम तोड़ने पर चालक पर 99 हजार रुपये का चालान और 24 बार नियम तोड़ने पर 70 हजार रुपये का चालान लंबित पाया गया और सभी चालान 90 दिन से पुराने थे। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने बताया कि 90 दिन से अधिक लंबित चालानों के भुगतान न किया जाना पाए जाने पर वाहनों को जब्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 73.62 लाख रुपये का लगा जुर्माना

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर चालकों पर 73.62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से मार्च महीने में 13,472 चालकों पर की है। बीते महीने में ही जीएमडीए की तरफ से यातायात पुलिस को क्रेन उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर सख्ती की। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से अन्य चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed