सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Workers wandering from door to door for gas cylinders

Gurugram News: गैस सिलिंडर के लिए दर-दर भटक रहे मजदूर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Workers wandering from door to door for gas cylinders
विज्ञापन
गैस एजेंसियों के चक्कर काटने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ा
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। पिछले कई दिन से क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत के चलते मजदूरों का आरोप है कि गैस एजेंसियों के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद पता चलता है कि बुकिंग बंद है तो कहीं एजेंसियां ही बंद मिल रही हैं।
दो वक्त की रोटी बनाना हुआ मुश्किल

पिछले तीन दिन से सुबह काम पर जाने के बजाय गैस की दुकान पर जा रहा हूं लेकिन हर बार शटर गिरा मिलता है। घर में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है, जिसमे काम पर पहुंचने में देरी हो रही हैं। - शनि कुमार, मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी जाने पर कहा जाता है कि अभी बुकिंग नहीं हो रही। ऑनलाइन का हमें पता नहीं और ऑफलाइन कोई सुन नहीं रहा। दो वक्त की रोटी बनाना मुश्किल हो गया है। - सतीश, मजदूर

एक दिन काम छोड़ने का मतलब है 500 रुपये का नुकसान। तीन दिन से सिलेंडर के चक्कर में चक्कर काट रहा हूं, न सिलिंडर मिल पा रहा है और न दिहाड़ी पर जा पा रहे हैं। - हंसराज, मजदूर

चाय बनाने के लिए सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिस कारण दुकान पर काम ठप पड़ा हुआ है। जल्द गैस सिलिंडर मिलने शुरू नहीं हुए हैं तो दुकान बंद कर गांव वापस जाना पड़ेगा। - अनिल, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed