{"_id":"69a59af1d2a448d80806e098","slug":"iit-will-start-anweshan-iniative-for-aspirants-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126254-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली छात्रों के लिए अन्वेषण का करेगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली छात्रों के लिए अन्वेषण का करेगा आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचडी, एमटेक, एमए व एमएससी में दाखिला के लिए मार्च के तीसरे सप्ताह में खुलेगा पोर्टल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली संस्थान में दाखिला के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए हौज खास स्थित कैंपस में अन्वेषण का आयोजन करेगा। इसमें अंतिम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र हिस्सा ले सकेंगे। यह पहल संस्थान में उच्च पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सही समय पर सही मार्गदर्शन देना है। 21 मार्च को होने वाले अन्वेषण कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक छात्र https://forms.gle/KVTZgTbJhShnfgVk7 लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 मार्च है। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के एकेडमिक आउटरीच और न्यू इनिशिएटिव कार्यालय द्वारा किया जा रहा है।
सात जून को होगा ओपन हाउस
आईआईटी दिल्ली जेईई एडवांस उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए छह और सात जून को दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में अगले ओपन हाउस के आयोजन की योजना में जुटा है। पांच को एक ऑनलाइन सेशन की योजना आईआईटीडी कॉलिंग में भी है। इस संबंध में अधिक जानकारी https://academicoutreach.iitd.ac.in/ लिंक पर दी जाएगी।
विदेशी छात्रों के लिए आवेदन शुरू
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विदेशी छात्रों के लिए पीएचडी और पीजी कार्यक्रम में दाखिला के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 मार्च को शाम चार बजे तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी https://ecampus.iitd.ac.in/IPGADM/ पर उपलब्ध है। जबकि, देश के छात्रों के लिए दाखिला के लिए पोर्टल मार्च के तीसरे हफ्ते में खुलेगा। उम्मीदवार पीएचडी, एमटेक, एमएस, एमडीईएस, एमपीपी, एमए और एमएससी कार्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे।
Trending Videos