{"_id":"69dab1e1122df3da8d079c1d","slug":"in-delhi-work-will-proceed-based-on-a-collaborative-governance-model-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Collaborative Governance: दिल्ली में बदलेगी कामकाज की पद्धति, एलजी संधू ने कहा- अब मिलकर काम करेंगे सारे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Collaborative Governance: दिल्ली में बदलेगी कामकाज की पद्धति, एलजी संधू ने कहा- अब मिलकर काम करेंगे सारे विभाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
सार
उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने साफ किया कि अलग-अलग काम करने की पुरानी व्यवस्था खत्म कर कोलैबोरेटिव गवर्नेंस मॉडल अपनाया जाएगा। दिल्ली में विकास कार्यों को तेज और असरदार बनाने के लिए अब नई कार्यशैली अपनाई जाएगी।
तरणजीत सिंह संधू
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने साफ किया कि अब राजधानी में विकास के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। अलग-अलग काम करने की पुरानी व्यवस्था खत्म कर कोलैबोरेटिव गवर्नेंस मॉडल अपनाया जाएगा। दिल्ली में विकास कार्यों को तेज और असरदार बनाने के लिए अब नई कार्यशैली अपनाई जाएगी।
Trending Videos
एलजी ने कहा कि अब तक अलग-अलग विभागों के अपने-अपने तरीके से काम करने के कारण कई समस्याएं बनी रहीं, लेकिन अब ये सिस्टम बदला जाएगा। शनिवार को चांदनी चौक के दौरे पर पहुंचे एलजी ने ऐतिहासिक बाजार की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई, लेकिन साथ ही भरोसा भी जताया कि अब हालात बदलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दौरे के दौरान उन्होंने व्यापारियों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत कर जमीनी हालात समझे। लोकल खानपान का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरसों की अनदेखी के कारण इलाके की स्थिति प्रभावित हुई है, लेकिन अब सुधार की दिशा में काम शुरू हो चुका है।
मिलकर काम करेंगे, तभी जमीनी बदलाव होगा
एलजी ने कहा कि सभी विभागों का तालमेल के साथ काम करना ही आगे का रास्ता है। दिल्ली पुलिस, एमसीडी और पीडब्ल्यूडी समेत अन्य एजेंसियों को एक साथ काम करना ही पड़ेगा। सभी विभाग एक ही दिशा में काम नहीं करेंगे, तब तक जमीनी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। इसलिए अब प्राथमिकता यह है कि योजनाएं कागज से निकलकर जमीन पर नजर आएं और लोगों को सीधा फायदा मिले।