{"_id":"69dafe501dd3ca00330def75","slug":"five-year-old-child-dies-after-house-balcony-collapses-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भारत नगर में मकान का छज्जा गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत, 10 साल की बच्ची की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भारत नगर में मकान का छज्जा गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत, 10 साल की बच्ची की हालत नाजुक
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
सार
शुरुआती जांच के बाद छज्जे के जर्जर होने का पता चला है। भारत नगर थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी मकान मालिक फरार है।
दीपांशु की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में गली में खेल रहे दो मासूम उसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन में पड़ोसी दोनों मासूम को दीपचंद बंधु अस्पताल लेकर भागे।
Trending Videos
वहां पहुंचने पर एक मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी बच्ची को गंभीर होने पर एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिनाख्त दिव्यांशु (5) के रूप में हुई है। वहीं घायल रिंकी (10) का अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद छज्जे के जर्जर होने का पता चला है। भारत नगर थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी मकान मालिक फरार है। पुलिस ने दिव्यांशु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मासूम की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि मूलरूप से बिहार का रहने वाला दिव्यांशु अपने परिवार के साथ जी-209, जेजे कॉलोनी, वजीरपुर में रहता था।