{"_id":"69e778c9a1c3c8621e0bc040","slug":"indian-athletes-shine-in-malaysia-win-9-medals-for-the-country-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133176-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मलेशिया में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, 9 पदक किए देश के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मलेशिया में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, 9 पदक किए देश के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
भारतीय पिकलबॉल खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज जीते
सनी सिंह
नई दिल्ली।
ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन (एआईपीए) के खिलाड़ियों ने मलेशिया के पेनांग में आयोजित डब्ल्यूपीसी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक देश के नाम किए। इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के पिकलबॉल में तेजी से बढ़ते दबदबे को एक बार फिर साबित कर दिया है। मेंस डबल्स 19+ ओपन वर्ग में मयूर पाटिल और वंशिक कपाड़िया की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं कुलदीप महाजन और निकोलस मालेगानेस की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। मेंस सिंगल्स 19+ ओपन में वंशिका कपाड़िया ने दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी वर्ग में कुलदीप महाजन ने एक और कांस्य पदक जीता। मिक्स्ड डबल्स 19+ ओपन में वृशाली ठाकरे और वंशिक कपाड़िया की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं आलिका इब्राहिम और विली चुंग ने रजत पदक अपने नाम किया। वुमेंस डबल्स 19+ एडवांस्ड प्लस वर्ग में आलिका इब्राहिम और एरियाना मुरलीधरन की जोड़ी ने रजत पदक जीता। आलिका ने व्यक्तिगत वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वुमेंस सिंगल्स 19+ एडवांस्ड प्लस में स्वर्ण पदक हासिल किया। एआईपीए अध्यक्ष अरविंद प्रभू ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X