पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indigenous medical devices to be developed at IIT Delhi.

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली में तैयार होंगे स्वदेशी चिकित्सा उपकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। देश की चिकित्सा प्रौद्योगिकी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईआईटी दिल्ली में स्वदेशी चिकित्सा उपकरण तैयार होंगे। अत्याधुनिक नई सीएनसी और स्टेरिलाइजेशन एवं पैकेजिंग प्रयोगशाला का स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने उद्घाटन किया।यह प्रयोगशाला चिकित्सा प्रत्यारोपण, सर्जिकल उपकरण, दंत चिकित्सा उपकरण और डायग्नोस्टिक कंपोनेंट के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सटीक मशीनिंग उपलब्ध कराएगी। आधुनिक तकनीकों से लैस यह सुविधा मानकीकृत चिकित्सा उपकरणों के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देगी। इससे उच्च गुणवत्ता वाले स्वदेशी चिकित्सा उपकरणों के डिजाइन, परीक्षण और व्यावसायीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर आईसीएमआर की नवाचार एवं ट्रांसलेशन अनुसंधान प्रमुख डॉ. सुचिता मार्कन, आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी, संकायाध्यक्ष (अनुसंधान एवं विकास) प्रो. अश्विनी अग्रवाल, केंद्रीय अनुसंधान सुविधा (सीआरएफ) की अध्यक्ष प्रो. मणिदीपा बनर्जी और एम. प्रगति के समन्वयक प्रो. दिनेश कल्याणसुंदरम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed