{"_id":"6a635e9ef94a0012860c053e","slug":"interchange-at-azadpur-metro-to-become-easier-time-saved-in-switching-from-pink-line-to-magenta-line-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147290-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आजादपुर मेट्रो पर इंटरचेंज होगा आसान, पिंक से मजेंटा लाइन तक पहुंचने में बचेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आजादपुर मेट्रो पर इंटरचेंज होगा आसान, पिंक से मजेंटा लाइन तक पहुंचने में बचेगा समय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो से रोज सफर करने वाले हजारों यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। उत्तर व उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सबसे व्यस्त स्टेशनों में शामिल आजादपुर स्टेशन पर पिंक लाइन और फेज-4 के तहत विस्तारित होने वाली मजेंटा लाइन के बीच सीधा इंटरकनेक्शन बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को लाइन बदलने के लिए लंबी पैदल दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी, सफर का समय घटेगा और भीड़ भी कम होगी। बुजुर्गों, दिव्यांगों व बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को विशेष सुविधा मिलेगी।
डीएमआरसी ने 7.54 करोड़ रुपये की लागत से नया इंटरकनेक्शन विकसित करने का निर्णय लिया है। परियोजना को पांच महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण के दौरान नई लिफ्ट, एस्केलेटर, सीढ़ियां व सुविधाजनक पैदल मार्ग विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मौजूदा समय में आजादपुर स्टेशन येलो व पिंक लाइन का प्रमुख इंटरचेंज है। फेज-4 में मजेंटा लाइन विस्तार (आरके आश्रम मार्ग-जनकपुरी वेस्ट) के पूरा होने के बाद यह स्टेशन तीन मेट्रो लाइनों का प्रमुख जंक्शन बन जाएगा।
विज्ञापन
-100 साल को ध्यान में रख कर किया जा रहा डिजाइन...
परियोजना के तहत अंडरग्राउंड पिंक लाइन स्टेशन को एलिवेटेड मजेंटा लाइन स्टेशन से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को स्टेशन के भीतर अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इंजीनियरिंग की दृष्टि से यह कार्य चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। मौजूदा अंडरग्राउंड स्टेशन की संरचना में आवश्यक बदलाव कर नया कनेक्टिंग कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। डीएमआरसी ने पूरी संरचना को 100 वर्ष की डिजाइन लाइफ के अनुरूप विकसित करने की योजना बनाई है।