सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ISKCON Dwarka Temple to celebrate Holi with flowers on the lines of Vrindavan

Delhi NCR News: इस्कॉन द्वारका मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर भव्य फूलों की होली खेली जाएगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। इस्कॉन द्वारका मंदिर में दो दिन वृंदावन की तर्ज पर भव्य फूलों की होली खेली जाएगी। दो दिवसीय इस रंगारंग उत्सव में प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का संगम देखने को मिलेगा। मंदिर में बुधवार को विशाल पंडाल में भगवान के साथ लाल, पीले, नीले रंग-बिरंगे फूलों से होली खेली जाएगी, जो इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। उत्सव की शुरुआत मंगलवार को गौर पूर्णिमा के अवसर पर होगी, जो श्री चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस है। इस दिन सुबह गौर कथा, शाम को कीर्तन मेला और गौर-निताई भगवान का अभिषेक आयोजित होगा। अभिषेक के बाद छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे और महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। जबकि बुधवार को अमेरिका से पधारीं ग्रेमी अवार्ड के लिए नामांकित गौर मणि विशेष कीर्तन प्रस्तुति देंगी। शाम को भगवान की फूलों से सजी पालकी पंडाल में लाई जाएगी और इसके बाद वृंदावन शैली में फूलों की होली का आयोजन होगा। साथ ही लट्ठमार होली और मटका फोड़ होली भी उत्सव की शोभा बढ़ाएंगी। मंदिर परिसर में फूड कार्निवल और सेल्फी प्वाइंट भी बनाए हैं। लगभग दस हजार श्रद्धालुओं की क्षमता वाले पंडाल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से भक्ति और आनंद के साथ उत्सव में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article