{"_id":"6a635d59293598ef8c07b489","slug":"last-chance-for-admission-to-jnu-pg-programs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147291-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू पीजी कार्यक्रम में दाखिला का आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू पीजी कार्यक्रम में दाखिला का आखिरी मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दाखिला के लिए उम्मीदवार 26 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में दाखिला लेने का आखिरी मौका है। विश्वविद्यालय ने पीजी कार्यक्रम की खाली सीटों के लिए आवेदन मांगे हैं और इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इच्छुक उम्मीदवार https://jnuee.jnu.ac.in/ लिंक पर जाकर 26 जुलाई रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिला सीयूईटी(पीजी) 2026 के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवारों को पहली वरीयता में दाखिला मिल चुका है, वे इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे। योग्यता व सीटों की उपलब्धता के अनुसार सहमति प्राप्त होने के बाद प्रस्ताव दिए जाएंगे। दाखिले की अंतिम प्रक्रिया 10 अगस्त को समाप्त होगी और दस्तावेज जमा करने में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ओबीसी (एनसीएल) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का प्रमाण पत्र एक अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी होना चाहिए। स्नातक व सीओपी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार की तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई। उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट देखने के निर्देश दिए गए हैं।