{"_id":"69bd483b45ed3b549f012dce","slug":"loot-after-threatening-to-wound-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128624-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ब्लेड से काटने की धमकी देकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ब्लेड से काटने की धमकी देकर लूटपाट
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र पार्क इलाके में टेंपो चालक व उसके भाई से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । महेंद्र पार्क इलाके में सरेराह ट्रैफिक में बदमाशों ने एक टेंपो चालक से लूटपाट की। विरोध करने पर ब्लेड मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित किशन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
फिरोजाबाद, यूपी के पीड़ित ने महेंद्र पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह ममेरे भाई दिपांशु के साथ 18 मार्च को सामान लादकर सिरसपुर आ रहा था। जीटीके बाइपास फ्लाईओवर पर जाम के दौरान दो युवक आए और धमकी देते हुए पैसे देने के लिए कहा। 20 रुपये देने पर बदमाशों ने मुंह से ब्लेड को बाहर निकाला और दोनों के गले पर रखकर काटने की धमकी दी। एक बदमाश ने दिपांशु के लोअर से तीन हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद दोनों भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
Trending Videos