{"_id":"69dd9d79988569643908d8db","slug":"lpg-crisis-in-delhi-cylinders-not-being-delivered-on-time-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में LPG संकट गहराया: समय पर नहीं मिल रहे सिलेंडर; गैस बुकिंग कराने के बाद भी कई दिन करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में LPG संकट गहराया: समय पर नहीं मिल रहे सिलेंडर; गैस बुकिंग कराने के बाद भी कई दिन करना पड़ रहा इंतजार
सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
सार
उपभोक्ताओं का आरोप है कि जानबूझकर सप्लाई धीमी की जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में बुकिंग के बाद भी कई लोगों की शिकायत है कि सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से रसोई का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रही सही कसर कालाबाजारी ने खराब कर दी है। मजबूर उपभोक्ता अधिक कीमत देकर सिलिंडर लेने के लिए मजबूर हैं। पूर्वी दिल्ली के, शाहदरा, सीलमपुर, विवेक विहार, आनंद विहार, यमुनाविहार व खजूरी क्षेत्र में लोगों ने बताया कि गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। एजेंसी संचालक सप्लाई में कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
Trending Videos
उपभोक्ताओं का आरोप है कि जानबूझकर सप्लाई धीमी की जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ डिलीवरी कर्मी और बिचौलिये अतिरिक्त 500 से 700 रुपये लेकर तुरंत सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। जिन लोगों के पास पैसे हैं, उन्हें गैस आसानी से मिल रही है, जबकि आम आदमी लाइन में खड़ा होकर भी खाली हाथ लौट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वास नगर स्थित गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने आईं महिलाओं ने बताया कि रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में बाहर का खाना मंगवाना पड़ रहा है। जिससे खर्च और बढ़ गया है। दिहाड़ी मजदूरों का कहना है कि महंगे सिलिंडर और अनिश्चित सप्लाई के कारण उनका बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। विवेक विहार स्थित एक एलपीजी एजेंसी में उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
