{"_id":"69b951c54472f225e40bff45","slug":"mishra-sports-cc-beat-century-cc-by-6-wickets-in-ddca-2025-2026-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128200-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मिश्रा स्पोर्ट्स सीसी ने डीडीसीए 2025-2026 में सेंचुरी सीसी को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मिश्रा स्पोर्ट्स सीसी ने डीडीसीए 2025-2026 में सेंचुरी सीसी को 6 विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित राणा बने प्लेयर आफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। डीडीसीए 2025-2026 में लीग मैच में मिश्रा स्पोर्ट्स सीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंचुरी सीसी को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी सीसी ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु कृष्ण पांडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा दीपांशु अग्रवाल ने 29 रन और जयंत ने 18 रन का योगदान दिया। मोहित राणा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मिश्रा स्पोर्ट्स की गेंदबाजी में मोहित राणा सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। आलोक कुमार और अंशिक पांडे ने भी 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोके रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्रा स्पोर्ट्स सीसी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और मात्र 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से अगस्त्य ने 25 गेंदों में 44 रनों की तेज पारी खेली, जबकि अनीश चतुर्वेदी ने 14 गेंदों में 49 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी पारी में 6 छक्के शामिल रहे, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंत में आर्यन गुलिया 18) और प्रियंश यादव 9 ने नाबाद रहकर टीम को जीत तक पहुंचाया। सेंचुरी सीसी के गेंदबाजों में जयंत ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन अन्य गेंदबाज रन रोकने में असफल रहे।
Trending Videos