सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder accused with a reward of Rs 50,000 arrested from Mumbai

Delhi NCR News: 50 हजार का इनामी हत्यारोपी मुंबई से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सरिता विहार इलाके में हुए हत्या में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी विजय पात्रो को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचकर छिप रहा था और अदालत द्वारा घोषित अपराधी भी था। पुलिस उपायुक्त संजय कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में सरिता विहार थाने में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी विजय पात्रो अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर फरार हो गया था। इस वारदात में पीड़ित की मौत हो गई थी। मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जबकि विजय पात्रो और एक अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। डीसीपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की विशेष टीम का गठन हुआ था। तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से सीएसटी इलाके के पास एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article