फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16-Year-Old Son Kills Father Then Jumps in Front of Metro to End His Life in Noida

Noida: पिता की हत्या कर मेट्रो के आगे कूदा 16 साल का बेटा, इस बात से था नाराज; मां रहती है अलग

Fri, 14 Aug 2026 12:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 12:01 PM IST
सार

नोएडा में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक 16 साल के लड़के ने अपने पिता की हत्या कर दी। उसके बाद सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन
16-Year-Old Son Kills Father Then Jumps in Front of Metro to End His Life in Noida
पिता की हत्या कर बेटे ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर 16 वर्षीय अमृत शर्मा ने मेट्रो के सामने कूदकर जान दे दी। तलाश में उनके पिता राजू शर्मा तिकोना पार्क स्थित कमरे में मृत पाए गए। पुलिस ने अमृत के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


थाना फेस-3 क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीते गुरुवार को अरुण शर्मा ने थाना फेस-3 पर आकर सूचना दी कि उनके भतीजे अमृत शर्मा (16 वर्ष) ने नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन

अरुण शर्मा ने बताया कि अमृत के पिता राजू शर्मा का कहीं पता नहीं चल रहा है। वादी अरुण शर्मा थाना फेस-3 क्षेत्रांतर्गत जगन्नाथ मंदिर के आस-पास निवास करते हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने राजू शर्मा की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान तिकोना पार्क, अजनारा समिति, गली नंबर-2 स्थित एक मकान के कमरे से दुर्गंध आने पर जांच की गई। 

मृतक अमृत शर्मा के पास से दो मोबाइल फोन तथा कुछ चाबियां बरामद हुईं। इन चाबियों से कमरे का ताला खोला गया तो अंदर राजू शर्मा मृत अवस्था में मिले। उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए चोटों के निशान पाए गए। मौके पर फोरेंसिक टीम और उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
 

आस-पास और परिवारजनों से पूछताछ में सामने आया कि राजू शर्मा अपने पुत्र अमृत को बाहर जाने से रोकते थे और पढ़ाई के लिए किसी स्कूल में दाखिला भी नहीं दिलाया था। इससे अमृत क्षुब्ध और अवसादग्रस्त थे। कमरे से अमृत के खून से सने कपड़े भी बरामद हुए, जिन्हें फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया। मृतक राजू शर्मा के भाई अरुण शर्मा द्वारा भतीजे अमृत शर्मा को नामजद करते हुए दी गई तहरीर के आधार पर थाना फेस-3 पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed