{"_id":"6a53ed8dcd83cbe4c00e01ce","slug":"4-accused-in-villa-robbery-arrested-after-an-encounter-noida-news-c-23-1-lko1064-100010-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विला में लूट और चोरी के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विला में लूट और चोरी के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में चोरी का किया खुलासा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के विला में महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि दो साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। उनकी पहचान कासगंज निवासी वीरपाल (25), विजयपाल (21), अर्जुन कश्यप (21) और अवधेश (21) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चार अवैध तमंचे, कारतूस, वारदात में प्रयुक्त टैक्सी कार, विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, विदेशी कंपनियों की महंगी घड़ियां और अन्य सामान बरामद किया है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 130 मीटर रोड पर डी-पार्क की ओर से एक सफेद रंग की टैक्सी आती दिखी। पुलिस ने रोका तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और तेज रफ्तार भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो फिर से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वीरपाल और विजयपाल को गोली लगी और वे गिर पड़े। वहीं, अर्जुन कश्यप और अवधेश को जंगल के रास्ते भागने के दौरान दबोच लिया गया। चारों आरोपी वर्तमान में सूरजपुर कस्बा क्षेत्र में रह रहे थे। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है और वे रात के समय घरों में घुसकर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस की प्राथमिक जांच के दावों से उल्टी निकली घटना
घटना के बाद पुलिस लूट की सूचना को भ्रामक बताया था। तब मीडिया सेल की ओर जारी बयान में कहा गया था कि पैरामाउंट सोसाइटी में पांच जुलाई को डायल-112 पर लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर पर करीब पांच दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच पता चला है कि लूट व चोरी की साजिश बैंक्वेट हॉल के कर्मी और टैक्सी चलाने वाले बदमाश ने रची थी। चारों बदमाश दोस्त हैं। विजय पाल टैक्सी चलाता है। पूर्व में वह इसी सोसायटी में अपनी टैक्सी से एक सवारी छोड़ने गया था। तभी वहां के रास्ते देखे थे। गिरोह का मास्टर माइंड वीरपाल है। वीरपाल ने चोरी की साजिश रची थी। पांच जुलाई की रात करीब एक बजे चारों टैक्सी से सोसाअटी के बाहर पहुंचे थे। बाउंड्रीवाल के ऊपर के तार काट कर अंदर पहुंचे थे। विजयपाल व अर्जुन बाहर ही नजर रखने के लिए रुके थे। वीरपाल और अवधेश दीवार लांघ कर अंदर पहुंचे थे।