{"_id":"697f5488b2e0698c1e0b2e2d","slug":"a-protest-will-be-held-to-demand-that-metro-construction-work-be-started-soon-grnoida-news-c-23-1-lko1064-86658-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेट्रो का काम जल्द शुरू करवाने के लिए किया जाएगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेट्रो का काम जल्द शुरू करवाने के लिए किया जाएगा प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो का काम जल्द शुरू करवाने के लिए किया जाएगा प्रदर्शन
नेफोवा कार्यालय में निवासियों के साथ की गई बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित नेफोवा कार्यालय में निवासियों के साथ संगठन के लोगों ने बैठक की। बैठक में कई समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 15 मार्च को जंतर-मंतर पर मेट्रो का काम जल्द शुरू करवाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निदान न होने पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर भी चर्चा की गई है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली, अतिक्रमण तथा वर्षों से लंबित अधूरी सड़कों के कारण जाम से जूझना पड़ता है। जल्द ही डीसीपी सेंट्रल नोएडा से मिलकर इस पर ठोस कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। दीपांकर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में खुलेआम शराबखोरी, स्पा के नाम पर अवैध गतिविधियां चल रही हैं। नेफोवा ने प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि वे आपसी आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करें।
Trending Videos