सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man and woman were beaten with baseball bats after a dispute over honking

ग्रेनो: हॉर्न बजाने पर हुए विवाद में युवक-युवतियों की बेसबॉल से पिटाई मामला, जाट समुदाय ने घेरा बिसरख थाना

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Feb 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर की जा चुकी है। शाहरूख (32) निवासी गाजियाबाद व अजीम (21) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

A young man and woman were beaten with baseball bats after a dispute over honking
जाट समुदाय ने घेरा बिसरख थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में हॉर्न बजाने पर हुए विवाद युवक और युवतियों की बेसबॉल से बेरहमी से पिटाई के मामले में मंगलवार को जाट समुदाय के नेतृत्व में कार्रवाई की मांग को लेकर बिसरख कोतवाली पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने फरार आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

Trending Videos


घटना का 19 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी सोसाइटी के बाहर कार के पास एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। जब युवती युवक को बचाने के लिए कार से बाहर आती है तो आरोपी उसके बाल खींचकर नीचे गिरा देते हैं। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल ने बताया कि पीड़िता की मां अपने बेटियों के साथ तीन दिन पहले उनके कार्यालय पर आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बेटियों के साथ बर्बरता के साथ मारपीट की गई है। आरोपियों द्वारा पिटाई के बाद घटना के जबरन वीडियो डिलीट कराई गई। इस कारण जाट समाज के सभी संगठनों और हिंदू वादी संगठनों को घटना से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचने का आह्वान किया था। पुलिस की ओर से अभी गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मगर पुलिस से मांग की गई है इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में कार्रवाई की जाए। 

पुलिस की ओर से 22 फरवरी तक बाकी बचे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का समय दिया गया है। लेकिन संगठन की ओर से कहा गया कि 25 फरवरी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। बचे हुए आरोपी अपने पैरों पर चलकर जेल ना जाए इसका ध्यान रखा जाए। आरोपियों ने पीड़ित युवतियों को बेरहमी से पीटा है। बस दो बार हॉर्न बजाने के मामूली विवाद में आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी का ओवरटेक कर बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित युवती के कपड़े तक फाड़ दिए गए। युवतियों के साथ अभद्रता भी की गई है। युवतियों की बेसबॉल से पिटाई गई है। मामले में जितने भी आरोपी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दो आरोपी जा चुके हैं जेल
पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर की जा चुकी है। शाहरूख (32) निवासी गाजियाबाद व अजीम (21) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मौके पर कुछ व्यक्ति वार्ता करने के लिए आए है। पुलिस अधिकारी ने उनसे वार्ता की। शांति व्यवस्था स्थापित है। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed