फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of mismanagement at the CBSE Cluster Judo Championship

Noida News: सीबीएसई क्लस्टर जूडो चैंपियनशिप में अव्यवस्थाओं का आरोप

Sun, 16 Aug 2026 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Allegations of mismanagement at the CBSE Cluster Judo Championship
ग्रेटर नोएडा के पंचायतन-रौनी गांव स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में चल रही नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर
दावा-निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। पंचायतन-रौनी गांव स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में चल रही नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर जूडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों और कोचों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। आरोप है कि आयोजन में सीबीएसई की ओर से निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी आर्यन मकक्ड़, तेज गोयल, तुषार यादव और वासु त्यागी का आरोप है कि जूडो में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार 12×12 वर्ग मीटर का मैट होना अनिवार्य होता है लेकिन 7×7 का उपलब्ध है। ऐसे में खिलाड़ियों का चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, आधुनिक तरीके से रिजल्ट की स्कोरिंग नहीं हो रही हैं। कागज पर रिजल्ट लिखा जा रहा है। उन्होंने सीबीएसई के संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कराने की मांग की है। स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश सेठी, प्रशासनिक हेड अनिल भाटी का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से मुझे इस प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया है। स्कूल कमेटी की ओर से जो सुविधा दी गई हैं। उन्हीं पर टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। -सुनील, सीबीएसई ऑब्जर्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed