सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Athletes sound the bugle to save the sports ground; opposition to the hockey stadium project intensifies.

Noida News: खेल मैदान बचाने को खिलाड़ियों का बिगुल, हॉकी स्टेडियम योजना का बढ़ा विरोध

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Athletes sound the bugle to save the sports ground; opposition to the hockey stadium project intensifies.
विज्ञापन
- कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन, निर्माण शुरू होने पर धरना-प्रदर्शन और प्राधिकरण तक मार्च की चेतावनी


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को हॉकी स्टेडियम में विकसित करने की प्रस्तावित योजना के विरोध में क्षेत्रीय खेल परिसर बचाओ समिति ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। मंगलवार को समिति के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के नाम ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की। साथ ही जेवर विधायक के प्रतिनिधि से मुलाकात कर स्थानीय खिलाड़ियों और निवासियों की चिंताओं से अवगत कराया। समिति के सदस्य सतेंद्र नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा भूमि अधिग्रहण के समय क्षेत्र के गांवों से हुए समझौतों में इस मैदान को स्थानीय युवाओं के खेल एवं सर्वांगीण विकास के लिए विकसित करने का आश्वासन दिया गया था। वर्तमान में इस मैदान का उपयोग विभिन्न खेलों के अभ्यास, शारीरिक दक्षता परीक्षाओं की तैयारी, योग, मॉर्निंग वॉक और अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।
समिति का आरोप है कि मैदान को केवल हॉकी स्टेडियम में बदलने से यहां नियमित अभ्यास करने वाले हजारों खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि मैदान का बहुउद्देश्यीय स्वरूप समाप्त होने से अन्य खेलों के खिलाड़ियों के सामने अभ्यास का संकट खड़ा हो जाएगा। समिति ने मांग की है कि विस्तृत समीक्षा और स्थानीय लोगों से संवाद किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू न किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि प्राधिकरण ने विरोध के बावजूद निर्माण कार्य शुरू किया तो अनिश्चितकालीन धरना, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय तक मार्च और बुद्धि-शुद्धि यज्ञ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक दिखाकर खिलाड़ियों ने जताया विरोध-
मंगलवार को मैदान में अभ्यास करने वाले नन्हे खिलाड़ियों ने अपने जीते हुए पदक प्रदर्शित कर विरोध दर्ज कराया। खिलाड़ियों का कहना है कि इस मैदान से अनेक प्रतिभाएं तैयार हुई हैं और यहां प्रतिदिन 15 से 20 विभिन्न खेलों का अभ्यास होता है। उन्होंने मैदान को सभी खेलों के लिए खुला रखने और इसके बहुउद्देश्यीय स्वरूप को बरकरार रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed