सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida to become a hub for shooters once again.

Noida News: ग्रेटर नोएडा फिर बनेगा निशानेबाजों का केंद्र

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida to become a hub for shooters once again.
विज्ञापन
- लगातार तीसरे वर्ष सीबीएसई शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी, 850 से अधिक बालिका खिलाड़ी दिखाएंगी दम




नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। खेलों के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा गौतमबुद्ध नगर एक बार फिर देश की उभरती महिला निशानेबाजों का केंद्र बनने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की नॉर्थ जोन-1 बालिका शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 17 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में होगा। लगातार तीसरे वर्ष इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी जिले को मिली है, जिससे स्थानीय खेल जगत में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 के विभिन्न राज्यों और शहरों से 850 से अधिक बालिका निशानेबाज हिस्सा लेंगी। खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में निशाना साधेंगी। विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडूला ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष इस आयोजन की जिम्मेदारी मिलना विद्यालय और जिले के लिए गर्व की बात है। इससे न केवल खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि जिले की खेल पहचान भी और मजबूत होगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में विद्यालय ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स शूटिंग चैंपियनशिप और वर्ष 2025 में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप की सफल मेजबानी की थी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1250 खिलाड़ी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की 78 खिलाड़ी भी होंगी मैदान में-
जेपी पब्लिक स्कूल की शूटिंग अकादमी से 78 निशानेबाज भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। खिलाड़ी ओलंपियन एवं विश्व शूटिंग चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक कुमार के मार्गदर्शन में तैयारी कर रही हैं। एयर पिस्टल कोच आकाश शर्मा और एयर राइफल कोच सूर्यकांत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पिछले सत्र में विद्यालय के 16 निशानेबाज राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed