{"_id":"6a3af03ef09701c0fc05cdf4","slug":"roadmap-for-education-reform-for-three-lakh-students-to-be-formulated-at-the-nipun-sankalp-workshop-noida-news-c-23-1-lko1064-98167-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निपुण संकल्प कार्यशाला में तीन लाख विद्यार्थियों के लिए बनेगा शिक्षा सुधार का रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निपुण संकल्प कार्यशाला में तीन लाख विद्यार्थियों के लिए बनेगा शिक्षा सुधार का रोडमैप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 26 जुलाई को होगी मंडल स्तरीय कार्यशाला, गाजियाबाद और हापुड़ के अधिकारी भी होंगे शामिल
अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाने और प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से 26 जुलाई को जनपद में निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ के शिक्षा विभाग के अधिकारी, डायट मेंटर, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी और एआरपी भाग लेंगे। इस दौरान करीब तीन लाख विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यशाला में निपुण विद्यालय लक्ष्य, निपुण 2.0, बालवाटिका संचालन, डेटा आधारित अनुश्रवण, विद्यालय गुणवत्ता सुधार और परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर विस्तार से चर्चा होगी। विशेषज्ञ कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य आधारित शिक्षण, कैच-अप कार्यक्रम, शिक्षक संदर्शिका आधारित शिक्षण और वार्षिक शैक्षणिक लक्ष्य निर्धारण पर मंथन करेंगे।
शिक्षकों के नवाचारों व अनुभवों को बढ़ावा-
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिला, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर वार्षिक लक्ष्य तय करने और उनकी नियमित समीक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही एआईपीएफएसएसी पोर्टल के प्रभावी उपयोग, बीईओ और एआरपी के बीच समन्वय तथा शिक्षकों को बेहतर फीडबैक उपलब्ध कराने जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल हैं। कार्यशाला में शिक्षकों के नवाचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की रणनीति भी बनाई जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि सहयोगात्मक पर्यवेक्षण और साझा सीखने की प्रक्रिया से विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यशाला से प्राप्त सुझावों के आधार पर तीन लाख विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने की योजना तैयार की जाएगी। सभी विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाया जा सके। -ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रभारी, एडी बेसिक मेरठ मंडल