{"_id":"6a3aef4a7f3a89e95901e669","slug":"no-grass-in-park-residents-money-blowing-away-in-the-dust-noida-news-c-23-1-lko1064-98223-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्क में घास नहीं, धूल में उड़ रहे निवासियों के रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्क में घास नहीं, धूल में उड़ रहे निवासियों के रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में रहने वाले लोग पार्कों की खराब स्थिति से परेशान हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने और हर माह हजारों रुपये मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी सोसाइटी के पार्कों में घास तक नहीं है। पार्कों में हरियाली की जगह मिट्टी होने से लगातार धूल उड़ रही है। इस वजह से निवासियों को परेशानी हो रही है।
सोसाइटी निवासी अंकित शर्मा ने बताया कि पार्कों को हरा-भरा कर उपयोग के लिए विकसित किया जाना चाहिए था, लेकिन काफी जगहों पर केवल मिट्टी नजर आती है। हल्की हवा चलने पर ही सोसाइटी परिसर में धूल फैल जाती है। उन्होंने कहा कि धूल उड़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। घरों की बालकनी, खिड़कियां और अन्य हिस्से भी धूल से भर जाते हैं। लोगों ने कहना है कि वो नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन पार्कों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि सोसाइटी प्रबंधन को पार्कों में घास लगाने और हरियाली विकसित करने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए। निवासियों ने मांग की है कि पार्कों का उचित रखरखाव किया जाए, जिससे धूल की समस्या से राहत मिल सके और लोगों को स्वच्छ एव बेहतर वातावरण मिल सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में परेशानी और बढ़ सकती है।