सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   services of three teachers and 14 Shiksha Mitras who have been absent from duty will be terminated

Gautam Buddha Nagar: लंबे समय से गायब तीन शिक्षिका और 14 शिक्षामित्रों पर कार्रवाई, सेवा समाप्ति की तैयारी

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 24 Jun 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार

गौतम बुद्ध नगर जिले में शिक्षकों के गायब होने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि बिसरख, जेवर, और दादरी से तीन शिक्षक काफी समय से गायब है। इस मामले में शिक्षकों कि ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

services of three teachers and 14 Shiksha Mitras who have been absent from duty will be terminated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गौतम बुद्ध नगर जिले में जिन शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी है वो सरकार की सख्ती के बाद भी बेफिक्र है और नौकरी पर नहीं पहुंच रहे है। जिले के अलग-अलग ब्लॉक में ऐसी तीन ऐसी शिक्षिकाएं हैं जो कुछ महीनों से नहीं बल्कि वर्षों से गायब हैं। वहीं 14 शिक्षामित्र भी गायब चल रहे हैं। नोटिस के बाद भी उन्होंने कोई सूचना विभाग को उपलब्ध नहीं कराई है। जेवर, बिसरख और दादरी ब्लॉक की एक-एक शिक्षिका लंबे समय से गायब चल रही हैं। एक शिक्षिका तो वर्ष 2018 से लापता हैं।



विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी से उनके ब्लॉक में लंबे समय से बिना सूचना दिए गायब चल रहे शिक्षकों की जानकारी मांगी गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी जब सक्रिय हुए तो पता चला कि जिले में लंबे समय से बिना विभाग को सूचना दिए तीन महिला शिक्षिका गायब हैं। वहीं 14 शिक्षामित्र भी हैं। इन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए समय दिया गया, लेकिन जब किसी भी शिक्षिका व शिक्षामित्र की ओर से तय समय के अंदर जवाब नहीं आया तो बीएसए कार्यालय से दोबारा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। कोई जवाब नहीं आने पर कुछ दिनों बाद फिर से तीसरा व चौथा नोटिस सुनवाई आदेश जारी किया गया। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं नियम
वरिष्ठ सहायक ज्योति ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग का नियम हैं कि अगर कोई शिक्षक अपनी नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी को ज्वाइन करता है तो उसे विभाग को तीन महीने पहले नोटिस देना होता है अथवा उसे अपने तीन महीने का बेसिक वेतन जमा करना होता है, लेकिन गायब हुई किसी भी शिक्षिका ने ऐसा नहीं किया है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
साल 2014, 2017, 2018, 2019 और 2020 यानी बीते 8 साल से दस शिक्षक गायब हो गए थे। यह शिक्षक बिना किसी छुट्टी के गायब थे। गायब हुए शिक्षकों में से बिसरख ब्लॉक के चार शिक्षक शामिल है,तीन दादरी ब्लॉक के है, 2 दनकौर के है और बाकी 2 दो जेवर के थे। उनकी भी सेवाएं पहले खत्म की जा चुकी हैं।

गायब हुए शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
जिले में शिक्षकों के गायब होने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि बिसरख, जेवर, और दादरी से तीन शिक्षक काफी समय से गायब है। इस मामले में शिक्षकों कि ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया की फिलहाल इस मामले में शिक्षकों की जानकारी मुहैया कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी साझा करने को कहा गया है। वहीं गायब हुए शिक्षकों के कागज जांचे जाएंगे और सेवा समाप्त करके जल्द कार्रवाई की जाएगी।

इन शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

  • मीनाक्षी यादव,प्राथमिक स्कूल जलपुरा बिसरख ( 2024 से गायब)
  • करुणा अग्रवाल, प्राथमिक स्कूल रबुपुरा- 2 जेवर(2018 से गायब)
  • दिशा अग्रवाल,उच्च प्राथमिक स्कूल जमशेदपुर,दाददी ( 2024 से गायब)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed