{"_id":"6a50fc54a69787748a00fc23","slug":"bank-employee-life-saved-thanks-to-vehicle-of-adcp-from-gautam-buddha-nagar-police-commissionerate-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सड़क किनारे बेसुध मिले युवक को एडीसीपी ने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सड़क किनारे बेसुध मिले युवक को एडीसीपी ने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, बची जान
Fri, 10 Jul 2026 07:36 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:36 PM IST
सार
कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस के एडीसीपी ने अपने वाहन से एक बैंक कर्मचारी की जान बच गई। सड़क किनारे घायल अवस्था में बेसुध पड़े युवक को एडीसीपी ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
घायल युवक को एडीसीपी ने पहुंचाया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस के एडीसीपी मुख्यालय सुधीर कुमार की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय से एक बैंक कर्मचारी की जान बच गई। घटना सूरजपुर क्षेत्र के पास की है। जहां सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान वहां से गुजर रहे एडीसीपी सुधीर कुमार की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी रुकवाई और कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में समय रहते इलाज शुरू होने से उसकी जान बच गई। चिकित्सकों ने भी माना कि यदि घायल को अस्पताल पहुंचाने में और देर होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। घायल की पहचान इंडियन बैंक कर्मचारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारी के परिजनों ने एडीसीपी सुधीर कुमार और कमिश्नरेट पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने उनके परिवार को बड़ी राहत दी है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली की व्यापक सराहना हो रही है।