फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother accused of attempted murder

Noida News: भाई पर हत्या के प्रयास का आरोप

Mon, 13 Jul 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Brother accused of attempted murder
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ट कोर्ट सोसाइटी निवासी व्यक्ति ने अपने भाई के खिलाफ फेज-2 थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उनका बड़ा भाई अभिषेक उनके ही घर में रहता है। आरोप है कि वह आए दिन शराब पीकर हंगामा करता है। पिता से अवैध तरीके से धन की मांग करता है। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और मारपीट करता है। यही नहीं आरोपी उन्हें दुष्कर्म के झूठे केस और सड़क दुर्घटना के झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह कई बार उनकी हत्या का प्रयास कर चुका है। वह घर पर दोस्तों को बुलाता है और उनसे तरह-तरह की धमकियां दिलाता है। फेज-2 थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed