सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: साइबर जालसाजों ने महिला के खाते से 14.35 लाख रुपये निकाले

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
विज्ञापन
साइबर जालसाजों ने महिला के खाते से 14.35 लाख रुपये निकाले
Trending Videos

- कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने एक महिला के खाते से 14.35 लाख रुपये निकाल लिया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा निवासी शिवांगी गोयल ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उनका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। आठ जनवरी को उनके खाते से साइबर जालसाजों ने 14.35 लाख रुपये निकाल लिया। जब उन्हें रकम निकासी के बारे में पता चला तब उन्होंने बैंक से संपर्क किया। बैंक ने भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली लेकिन इतना पता चला कि साइबर ठगी के जरिए उनके खाते से यह रकम ट्रांसफर की गई है। इसके बाद पीड़िता ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुछ रकम को फ्रीज करा दिया, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के पास जाकर भी शिकायत की लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। तब कोर्ट में इस मामले में अर्जी दी। अब कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन खातों की जांच की जा रही है। जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed