फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgdf

Noida News: यह मेरी पार्किंग है... बहस के बाद तीन लोगों ने युवक को पीटा

Thu, 30 Jul 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
dfsgdf
-सुपरटेक इकोविलेज-1 में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

-बिसरख कोतवाली पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना के दिन ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा चुकी है।
पीड़ित जय प्रकाश के अनुसार 19 जुलाई को वह अपनी कार सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान रजत नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि रजत ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और बाद में अपने दोनों बेटों कमल और मयंक को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर जय प्रकाश के साथ मारपीट की। हमले में उनके कान, गाल और हाथ में चोटें आईं। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने मारपीट जारी रखी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

वहीं मीडिया सेल का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल जय प्रकाश का मेडिकल परीक्षण कराया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि होने के बाद मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed