{"_id":"6a43b67b0d442f172a0ab897","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4450799-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एपेक्स एथेना की लिफ्ट हुई खराब तो हर मंजिल बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एपेक्स एथेना की लिफ्ट हुई खराब तो हर मंजिल बनी चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सेक्टर 75 स्थित सोसाइटी के सी टावर के लोग हैं परेशान,टावर में रहते हैं 103 परिवार
- दो ही लिफ्ट होने से एक लिफ्ट पर भार अधिक रहता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट महज एक सुविधा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी की लाइफलाइन होती है। लेकिन सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना सोसाइटी के सी टावर में पिछले दो दिनों से लिफ्ट बंद होने के कारण निवासी, खासकर बुजुर्ग, बच्चे और मरीज, सीढ़ियां चढ़ने-उतरने को मजबूर हैं। निवासियों का आरोप है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। उनका कहना है कि हर महीने करीब 15 दिन लिफ्ट खराब रहती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
निवासियों ने बताया कि टावर सी में कुल 103 फ्लैट हैं और एक फ्लैट में करीब 4 लोग रहते हैं। ऐसे में टावर में करीब 400 लोग पिछले कई महीनों से लिफ्ट की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा डिलीवरी बॉय, मेड और अन्य स्टाफ का भी आना-जाना रहता है। टावर में सिर्फ दो ही लिफ्ट हैं और इसमें एक लिफ्ट महीने के करीब 15 दिन खराब ही रहती है। ऐसे में ऊपर-नीचे आने-जाने के लिए एक लिफ्ट पर निर्भर रहना पड़ता, जिसके कारण दूसरी लिफ्ट पर अधिक जोर पड़ता है। एक लिफ्ट होने से 15-20 मिनट का इंतजार करना पड़ता है। इस संबंध में एओए और मेंटेनेंस विभाग से शिकायत की है। इसके अलावा बिल्डर के भी संज्ञान में हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि कोई बीमार है तो उसे नीचे या ऊपर ले जाना मुश्किल हो रहा है।
सी ब्लॉक में कुल दो लिफ्ट हैं लेकिन एक लिफ्ट अधिकतर खराब रहती है ऐसे में एक ही लिफ्ट पर भार अधिक रहता है। यदि यह लिफ्ट भी खराब हो गई तो 25 फ्लोर तक सीढ़ियों से आना जाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
-विहर्ष भारद्वाज
टावर सी में हर सप्ताह एक लिफ्ट खराब रहती हैं। आने-जाने के लिए 15-20 मिनट इंतजार करना पड़ता है। टावर के 103 परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - राम अवतार
पिछले दो महीने से हर तीसरे-चौथे दिन लिफ्ट खराब हो जाती है। दूसरी लिफ्ट पर भार अधिक होने से दूसरी भी खराब हो जाती है फिर सीढियों का सहारा लेना पड़ता है।
-हेमचंद्र
एक ही लिफ्ट दो महीने में 10-15 बार खराब हो चुकी है लिफ्ट का मेंटनेंस ठीक नहीं है। जिस कंपनी को टेंडर दिया है वह कंपनी सही काम नहीं कर रही है। - सुनील सक्सेना