सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

Noida News: 10 हजार वाहन मालिकों पर बकाया 70 करोड़ टैक्स

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
विज्ञापन
- दो दिन के अंदर टैक्स जमा न करने पर विभाग घोषित कर देगा डिफाल्टर, एक अप्रैल को होगी बैठक
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले की सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वे वाहन जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया अब उन्हें जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। दस हजार वाहन मालिकों पर परिवहन विभाग का 70 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई बार नोटिस देने के बाद भी वाहन मालिकों ने टैक्स अदा नहीं किया। इन्हें डिफाल्टर घोषित करने को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली है।
इस मामले को लेकर एक अप्रैल को परिवहन विभाग बैठक करेगा। बैठक में टैक्स जमा न करने वाले वाहन मालिकों पर की जाने वाली कार्रवाई की भी योजना बनाई जाएगी। हालांकि विभाग ने टैक्स जमा करने के लिए वाहन मालिकों को दो दिन का समय दिया है। इस अवधि में टैक्स जमा न करने पर वाहन मालिकों को डिफाल्टर श्रेणी में डाल दिया जाएगा। जिन वाहनों का टैक्स बकाया है वे अधिकतर व्यावसायिक वाहन हैं। विभाग की ओर से पूर्व में कई बार वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि टैक्स वसूली के लिए विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों को जब्त भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed